बिहार में सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंत्रिपरिषद का गठन के 22 दिनों बाद बृहस्पतिवार को पहला विस्तार किया गया। इस विस्तार में 32 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

बिहार में सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंत्रिपरिषद का गठन के 22 दिनों बाद बृहस्पतिवार को पहला विस्तार किया गया। इस विस्तार में 32 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है. वहीं कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली,  जिसमें 15 भाजपा से, 13 जदयू से, 2 लोजपा (रा) से और हम तथा आरएल एम से 1-1 ने मंत्री पद की शपथ ली. 

 मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. वहीं भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष सुमन और रमा निषाद ने भी एक साथ मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर प्रसाद और इंजीनियर शैलेंद्र भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इसके अलावा प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।। रत्नेश सादा, शैलेंद्र उर्फ बुलो मंडल, शीला कुमारी मंडल, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र रौशन ने भी शपथ ली।